Home उत्तर प्रदेश Shamli News: कैराना में मां ने तीन बच्चों को दिया जहर, दो...

Shamli News: कैराना में मां ने तीन बच्चों को दिया जहर, दो की मौत, एक की हालत गंभीर, आरोपी हिरासत में

0
59

[ad_1]

आरोपी मां

आरोपी मां
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में मां और बच्चों के रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कैराना थानाक्षेत्र निवासी एक मां ने अपने तीन बच्चों को एक साथ जहर दे दिया। जहरीले पदार्थ का सेवन करते ही बच्चों की हालत बिगड़ने लगी।

 

बताया गया कि आठ साल के एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां दूसरे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी मां को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।  

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट की टिप्पणी: पर्याप्त समय बीतने के बावजूद नहीं दी जा सकती अपर्याप्त सजा, 15 दिन में सरेंडर करे आरोपी

जानकारी के अनुसार कैराना क्षेत्र के गांव पंजीठ में सगी मां सलमा ने अपने तीन बच्चों को पानी में जहर मिलाकर पिला दिया। जिससे मोहम्मद साद (8) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्री  मिस्बाह (4) और डेढ़ वर्षीय मंतशा को गंभीर हालत के चलते सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान बच्ची मिस्बाह ने भी दम तोड़ दिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here