Home उत्तर प्रदेश Hathras News: आगामी कार्ययोजना पर भाजपी की बैठक, विकास कार्यों पर हुई...

Hathras News: आगामी कार्ययोजना पर भाजपी की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

0
153

[ad_1]

भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी

भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को जिला कार्य समिति और डेटा प्रबंधन को लेकर बैठक हुई। बैठक में आगामी कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा और ब्रज बहादुर ने बैठक का शुभारंभ किया।

सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। विश्व के सभी विकसित देश भारत की ओर बड़ी उम्मीदों से देख रहे हैं। 10 और 11 फरवरी को लखनऊ में प्रमुख उद्यमियों की बैठक होने वाली है। जिससे उत्तर प्रदेश के विकास को और ज्यादा धार मिलेगी।

पहले सत्र में जिला महामंत्री प्रीति चौधरी ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। जिसमें प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने विकास प्रदेश सरकार द्वारा किए गए हाथरस क्षेत्र में सभी विकास कार्यों की जानकारी दी। प्रदेश के उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने बजट के लाभों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें -  Agra News: अकोला बनेगा नई तहसील, प्रशासन से मांगा प्रस्ताव, कल होगी सभी एसडीएम की बैठक

प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीदत्त शर्मा ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि रामचरितमानस पर दिए गए बयान पर अखिलेश यादव को स्पष्ट रूप से बताना पड़ेगा कि यह स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी विचार हैं या समाजवादी पार्टी की भी इसमें सहमति है। बैठक के अंतिम सत्र में जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा की संगठन के सभी पदाधिकारियों को पिछले किए गए कार्यों और आगामी कार्य योजना के विषय में जानकारी दी। बैठक में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय, अविनाश तिवारी, प्रेम सिंह कुशवाह, सुनील गुप्ता, हरिशंकर राणा आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here