Home उत्तर प्रदेश UP: सरकारी जमीन हथियाने में बृजभूषण के भतीजे पर केस, तीन एकड़...

UP: सरकारी जमीन हथियाने में बृजभूषण के भतीजे पर केस, तीन एकड़ नजूल भूमि पर कब्जा कर बनाई थी बाउंड्री

0
148

[ad_1]

सांसद बृजभूषण शरण सिंह का भतीजा सुमित भूषण सिंह

सांसद बृजभूषण शरण सिंह का भतीजा सुमित भूषण सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में गोंडा प्रशासन ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह के भतीजे सुमित भूषण सिंह समेत नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। विगत 13 जनवरी को इसी जमीन पर जब कब्जे की शिकायत मिली थी तो प्रशासन ने बाउंड्री ढहा दी थी। पूरे मामले की जब जांच शुरू हुई थी तो उस दिन कोई जमीन पर दावा करने नहीं आया लेकिन जांच में चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए।

प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि शहर के सिविल लाइंस में कलेक्ट्रेट के निकट नजूल की इस बेशकीमती जमीन को आपसी साठगांठ और धोखाधड़ी करके खरीदा और बेचा जा रहा था। जांच में यह बात भी सामने आई कि भूमि का कभी भी किसी के पक्ष में पट्टा भी नहीं हुआ। 

यह भी पढ़ें -  UP Election 2022: पहले चरण में योगी सरकार के नौ मंत्री मैदान में, जानिए पांच साल में कितनी बढ़ी इनकी संपत्ति?

नगर पालिका परिषद के संरक्षित रजिस्टर में स्पष्ट रूप से यह भूमि नजूल के नाम दर्ज है। नजूल निरीक्षक रघुनाथ तिवारी की तहरीर पर नगर कोतवाली में कैसरगंज सांसद के भतीजे व मेसर्स दक्षायनी इंटरप्राइइजेज के प्रोपाइटर सुमित भूषण सिंह पुत्र शशी भूषण सिंह, सदानंद, अर्जुन प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, काशीराम, उमादेवी, जगदीश प्रसाद, जगदेव व वासुदेव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई। नगर कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तवेज तैयार कर सरकारी जमीन पर कब्जे का केस दर्ज किया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here