Home उत्तर प्रदेश Varanasi: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को दिखाए काले झंडे, वाहन पर...

Varanasi: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को दिखाए काले झंडे, वाहन पर फेंकी काली स्याही, गूंजे जय श्रीराम के नारे

0
135

[ad_1]

स्वामी प्रसाद मौर्य के वाहन पर फेंकी काली स्याही

स्वामी प्रसाद मौर्य के वाहन पर फेंकी काली स्याही
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी बयानबाजी से सुर्खियों में रहने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार रामचरित मानस पर टिप्पणी कर सवालों के घेरे में हैं। रविवार को वाराणसी में उनका भारी विरोध हुआ। सोनभद्र जाते समय टेंगरा मोड़ पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य को काले झंडे दिखाए। सपा नेता के वाहन पर काली स्याही भी फेंकी।

स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर काले कपड़े फेंके गए। इस दौरान हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे युवकों को पीछे किया तब जाकर स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला आगे के लिए रवाना हुआ। विरोध-प्रदर्शन में शामिल युवा भाजपा नेता दीपक सिंह राजवीर ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य बार-बार सनातन पर सवाल उठा रहे हैं। रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्हें माफी मांगनी होगी। हम उनपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें -  Hathras News: बारिश के चलते शहर से देहात तक गहराया बिजली संकट, देर रात हुई आपूर्ति

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here