Home उत्तर प्रदेश चंदौली: नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से बरामद हुए 500 कछुए, 14 महिलाएं गिरफ्तार

चंदौली: नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से बरामद हुए 500 कछुए, 14 महिलाएं गिरफ्तार

0
64

[ad_1]

आनंद विहार से कामाख्या जा रही डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तस्करी कर ले जा रहे कछुओं की खेप बरामद हुई। आरपीएफ ने 21 बोरों में भरे लगभग पांच सौ कछुए बरामद किए हैं। वहीं कछुआ लेकर जा रही 14 महिलाएं भी पकड़ाई हैं। डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस सोमवार की शाम लगभग सात बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। इस दौरान आरपीएफ प्रयागराज की सूचना पर आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट के जवान एस वन कोच से 21 बोरा कछुआ बरामद किया। यहां देर रात तक कछुओं की गिनती होती रही।

यह भी पढ़ें -  Court News: डकैती की कोशिश के अभियुक्तों को सात साल की सजा, 1999 में हुई थी घटना

आरपीएफ के अनुसार बरामद कछुओं की संख्या लगभग 500 है। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि प्रयागराज आरपीएफ की मदद से कछुआ तस्कर महिलाओं को गिरफ्तार पकड़ा गया है। आरोपी महिलाएं स्लीपर कोच में सीट के नीचे कछुओं से भरा बैग रखे हुए थीं। महिलाएं कछुआ गुवाहाटी लेकर जा रही थीं। बताया कि कछुआ वन विभाग के हवाले किया जाएगा और महिलाओं को जीआरपी के हवाले करने की कार्रवाई की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here