Home उत्तर प्रदेश Hathras News: शादी समारोह में दो समुदाय भिड़े, खूब चले लाठी-डंडे और...

Hathras News: शादी समारोह में दो समुदाय भिड़े, खूब चले लाठी-डंडे और बैल्ट, तीन घायल, मुकदमा दर्ज

0
76

[ad_1]

पथराव में घायल युवक

पथराव में घायल युवक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे एक परिवार की महिलाओं से बरात घर के बाहर दूसरे समुदायों के युवकों ने छेड़खानी की। शोर मचने पर कई बराती एकत्र हो गए। तब आरोपी मारपीट करते हुए छतों पर चढ़ गए और पथराव करने लगे। इससे बरात में भगदड़ मच गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो समुदायों का मामला होने के चलते भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

तहरीर के मुताबिक एक परिवार बृहस्पतिवार रात क्षेत्र के एक मोहल्ले में स्थित बरातघर में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा। आरोप है कि बरातघर के बाहर शमशाद मिस्त्री का बेटा गुड्डू और शेरा बावर मिस्त्री का बेटा बब्लू अपने 10-12 साथियों के साथ वहां खड़ा था। आरोपी गुड्डू और बब्लू अपने साथियों के साथ महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। पीड़ित परिवार ने विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगे। इसे बाद आरोपियों ने लाठी-डंडे, बैल्ट आदि से उन्हें पीटा और महिलाओं के साथ खींचतान की। 

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: पृथ्वीराज चौहान का बोर्ड हटाने से क्षत्रिय समाज में आक्रोश, 15 जून तक नहीं लगा तो होगा धरना

पीड़ित परिवार का एक दोस्त पहुंचा तो उसे भी पीटकर चोटिल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर बराघर के बाहर कई बराती जुट गए। इस पर आरोपी छतों पर चढ़ गए और ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इससे बरातियों में भगदड़ मच गई। सिर में ईंट लगने से तीन बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी फरार हो गए।

थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो मुख्य आरोपियों सहित उनके 10-12 साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दो समुदायों के बीच मामला होने के कारण क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here