[ad_1]
नयी दिल्ली: मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से ग्यारह डिग्री अधिक है। शहर में आखिरी बार 23 फरवरी, 2015 को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शिमला में अधिकतम तापमान भी बढ़कर 23.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 11.4 डिग्री अधिक है।
राज्य में जहां पारा 30 डिग्री के स्तर को पार कर गया, वहीं ऊना दिन में सबसे गर्म रहा और अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कल्पा में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और केलांग में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रमुख पर्यटन स्थलों कुफरी और नारकंडा में दिन का तापमान क्रमश: 17.1 डिग्री सेल्सियस और 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मनाली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि डलहौजी और धर्मशाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 20.6 डिग्री सेल्सियस और 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिमाचल के पड़ोसी राज्यों के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान भी शिमला के मुकाबले कम रहा।
चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस, देहरादून में 11.1 डिग्री सेल्सियस, जम्मू में 11.3 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 12.3 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 12.8 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद 128 सड़कें अभी भी वाहनों के आवागमन के लिए बंद हैं और लाहौल और स्पीति में अधिकतम 121 सड़कें, चंबा में तीन और कांगड़ा और कुल्लू जिलों में दो-दो सड़कें बंद हैं।
मौसम विभाग ने 21 फरवरी तक अगले तीन दिनों तक मध्यम और ऊंची पहाड़ियों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और हिमपात की भविष्यवाणी की है।
[ad_2]
Source link