Home अपराध विस्फोट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

विस्फोट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

0
94

अक्षत टाइम्स संवाददाता, कानपुर, 15 अक्टूबर। कानपुर नगर के श्मिश्री बाजारश् में पिछले हफ्ते संदिग्ध रूप से पटाखों में हुए विस्फोट के कारण घायल व्यक्ति की लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में इलाज के दौरान मौत हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि मूलगंज के भीड़भाड़ वाले मिश्री बाजार में विस्फोट में घायल हुए अब्दुल मुत्तलिब (24) की केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना में वह 50 प्रतिशत से ज्यादा जल गया था। उन्होंने कहा, ‘‘गंभीर रूप से झुलसे तीन पीड़ितों को लखनऊ के केजीएमयू में भेजा गया था जहां मंगलवार को इलाज के दौरान अब्दुल मुत्तलिब की मौत हो गई।’’

मिश्री बाजार के एक संकरे इलाके में आठ अक्टूबर को हुए विस्फोट में आठ लोग घायल हो गए थे और कई दुकानों एवं आस-पास के घरों को नुकसान पहुंचा था। मामले की जांच में पता लगा था कि विस्फोट मुत्तलिब के भाई अब्दुल बिलाल की खिलौनों और चमड़े की बेल्ट की दुकान में हुआ था। पुलिस को दुकान के अंदर अवैध रूप से लाये गये भारी मात्रा में पटाखों का भंडार मिला था।

यह भी पढ़ें -  Up Constable Recruitment 2022: इस बार कॉन्स्टेबल भर्ती में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धा, जानें पिछली बार कितना गया था कटऑफ और इस बार क्या हो सकता है इसका गणित

माना जा रहा है कि विस्फोट इन्हीं पटाखों की वजह से हुआ था। बाद में दुकान के मालिक बिलाल को विस्फोटक अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट से कुछ समय पहले के सीसीटीवी फुटेज में मुत्तलिब एक चोरी के स्कूटर पर सवार दिखाई दे रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट में नष्ट हुए दो स्कूटर में से एक वाहन दो साल पहले चोरी हो गया था। इस सिलसिले में मामला दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here