Home उत्तर प्रदेश Hathras News: स्कूली बुलेरो-डंपर की भिड़ंत में चालक-शिक्षिका के बाद छात्र ने...

Hathras News: स्कूली बुलेरो-डंपर की भिड़ंत में चालक-शिक्षिका के बाद छात्र ने तोड़ा दम, गांव पहुंचा मासूम का शव

0
79

[ad_1]

शव प्रतीकात्मक

शव प्रतीकात्मक
– फोटो : Social Media

विस्तार

हसायन के जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित गांव असोई, हड्डी मिल के निकट तीन दिन पहले डंपर ने स्कूली बुलेरो में टक्कर मार दी थी। हादसे में चालक और शिक्षिका सहित 10 छात्र घायल हो गए थे। हादसे में घायल छह वर्षीय छात्र टिंकू की भी शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

टिंकू पुत्र नागेंद्र पुरदिलनगर स्थिति एचकेजीएन पब्लिक स्कूल में यूकेजी का छात्र था। तीन दिन पहले वह अन्य छात्रों के साथ स्कूली वाहन बुलेरो से जलेसर मार्ग से स्कूल जा रहा था। रास्ते में बुलेरो को सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में चालक पुष्पेंद्र और शिक्षिका हिनी की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: जिम्मेदारी आईएएस की, खामियाजा कर्मियों के हिस्से, सीधी तैनाती भी है गुस्से की वजह

हादसे में घायल टिंकू का अलीगढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह 10:45 बजे टिंकू की मौत हो गई। टिंकू का शव घर पहुंचा, तो गांव में मातम पसर गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख श्वेता सिंह के प्रतिनिधि पति सुमंत किशोर सिंह व ग्राम पंचायत मैदामई के प्रधान सत्यभान ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here