Home उत्तर प्रदेश Gorakhpur News: गोरखपुर में पहले भी कातिल बन चुकी हैं पत्नियां, नाजायज...

Gorakhpur News: गोरखपुर में पहले भी कातिल बन चुकी हैं पत्नियां, नाजायज और पारिवारिक संबंध में बनती हैं कातिल

0
91

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में नाजायज संबंध और पारिवारिक वजहों में महिलाओं द्वारा अपनों (पति) को मौत की नींद सुलाने की कई घटनाएं की जा चुकी हैं। वर्तमान में जेल में 20 महिलाएं ऐसी हैं जो प्रेम संबंध में कातिल बनकर बंद हैं। शाहपुर की अर्चना यादव की कहानी हो या फिर कैंट क्षेत्र की सुषमा की।

इन्हें कभी कोई नहीं भूल सकता। एक बार फिर सहजनवां में रिश्तों का कत्ल सामने आया है। यहां पर सौतेली बेटी पर गलत नजर रखने की वजह से महिला ने पति और दो सौतेले बेटों की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: रिंकू की बल्लेबाजी पर कम, उसकी मदद करने वालों पर है चर्चा ज्यादा

जानकारी के मुताबिक, जब भी हत्या में पत्नी को पुलिस पकड़कर जेल पहुंचाई, उन्हें कोई पछतावा नहीं रहा। घटना कोई भी हो सभी में पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कातिल पत्नी जेल को बाहर से बेहतर जिंदगी बताती हैं।

वर्तमान में गोरखपुर जेल में 20 महिला बंदी प्रेम के चक्कर में पति को मौत के घाट उतारने के आरोप में बंद हैं। इनमें रुंधा पत्नी विजय सिंह, अर्चना पत्नी डॉ. ओम प्रकाश, सुषमा सिंह पत्नी विवेक सिंह, शायरा खातून पत्नी मोहम्मद हनीफ, मनीता पत्नी राजदेव, पुष्पाजंलि पत्नी विनोद, नीलम उपाध्याय पत्नी ओंकार, आशा पत्नी विनोद आदि हैं।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here