Home उत्तर प्रदेश Aligarh News: रिंकू की बल्लेबाजी पर कम, उसकी मदद करने वालों पर...

Aligarh News: रिंकू की बल्लेबाजी पर कम, उसकी मदद करने वालों पर है चर्चा ज्यादा

0
110

[ad_1]

Rinku batting less more discussion on whether his helpers

रिंकू सिंह
– फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल में केकेआर के रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जो जिताऊ पारी खेली, वह अद्भुत है। दुर्भाग्य की बात यह है कि इस वक्त उसकी बल्लेबाजी पर चर्चा कम, उसकी मदद करने वालों पर ज्यादा हो रही है। लोग अपनी-अपनी तरह से टिप्पणी कर रहे हैं। 

जब कोई खिलाड़ी खेलता है तो उसकी मदद करने वाले बहुत से लोग हो सकते हैं, वह किसी भी जाति और धर्म के हो सकते हैं। रिंकू को जब मदद की जरूरत थी तो मोहम्मद जीशान हमेशा उनके साथ दिखे और हरसंभव मदद की है। -अजय शर्मा, कोच, अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी

रिंकू ने गर्व से सिर ऊंचा कर दिया है, लेकिन धर्म की राजनीति करने वाले लोग उनके प्रदर्शन को फीका करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सच्चाई कभी भी झूठ भरे शब्दों में छिपाई नहीं जा सकती। -इरशाद खान, क्रिकेट प्रेमी

यह भी पढ़ें -  Farmer Leaders on Budget 2023: बजट से यूपी के किसान नाराज, राकेश टिकैत ने दिया बड़ा बयान

रिंकू भाई की बल्लेबाजी देखकर मजा आ गया। उन्होंने इतिहास रच दिया। मैने सुना है लोग उनकी मदद करने वालों के नाम पर धर्म की राजनीति कर रहे हैं। यह बहुत गलत है। ऐसे लोग गंदी राजनीति कर रहे हैं। -देवांश राठौर, प्रशिक्षु खिलाड़ी

रिंकू भाई के प्रदर्शन पर गर्व है। उन्होंने तो सभी का दिल जीत लिया है। कुछ लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है। खेल में भी लोग धर्म की बात कर रहे हैं। यह बहुत शर्मनाक है। यह खेल और खिलाड़ी दोनों का अपमान है।-धैर्य माहेश्वरी, प्रशिक्षु खिलाड़ी

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here