Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद की पत्नी के खिलाफ बसपा फिलहाल...

प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद की पत्नी के खिलाफ बसपा फिलहाल नहीं करेगी कोई कार्रवाई, मायावती ने किया ट्वीट

0
65

[ad_1]

मायावती

मायावती
– फोटो : social media

विस्तार

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ बसपा फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं करेगी। राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद एफआईआर में नाम आने के बाद अफवाह उड़ी थी कि बसपा शाइस्ता परवीन को बाहर का रास्ता दिखा सकती है, लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर इसका खंडन किया है। मायावती ऩे अपने ट्वीट में कहा है कि जब तक आरोप साबित नहीं हो जाता तब तक पार्टी शाइस्ता के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी। अतीक के कुकर्मों की सजा उसके परिवार को नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Chandauli Crime: घर के बाहर सोई दस साल की बच्ची से बरातियों ने किया दुष्कर्म, परिजनों को रो-रोकर सुनाई आपबीती

 

मायावती ने अपने ट्वीट में कहा है कि प्रयागराज में राजू पाल की वर्षों पहले हुई हत्या के मुकदमे का अहम गवाह अधिवक्ता उमेश पाल व उनके गनर की हत्या के मामले में अतीक अहमद के लड़के और उनकी पत्नी के ऊपर एफआईआर की सूचना प्रकाशित हुई है। बसपा ने इसको गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया है कि इस मामले में चल रही जांच में इनके दोषी साबित होते ही शाइस्ता परवीन को पार्टी से  जरूर निष्कासित कर दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here