Home उत्तर प्रदेश UP Board: ड्यूटी पर नहीं पहुंचे कक्ष निरीक्षक, 12 शिक्षक-शिक्षिकाओं के वेतन...

UP Board: ड्यूटी पर नहीं पहुंचे कक्ष निरीक्षक, 12 शिक्षक-शिक्षिकाओं के वेतन पर लगी रोक

0
67

[ad_1]

यूपी बोर्ड एग्जाम 2023

यूपी बोर्ड एग्जाम 2023
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा में हाथरस के चार केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक के ड्यूटी पर न पहुंचने पर बेसिक शिक्षा विभाग के 12 शिक्षक शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाते हुए बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है।

श्री महाराजा अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज सादाबाद, श्री दीपचन्द इंटर कॉलेज नौगांव, हाथरस, किरन देवीइंटर कॉलेज बोनई, हाथरस और वीआर इंटर कॉलेज बाजी का वुर्ज, सादाबाद बने परीक्षा केंद्र पर 12 शिक्षक ड्यूटी देने नहीं पहुंचे। जिनमें ज्योसना सागर, शिल्पी, आरती, अशोक कुमार, असित कुमार, प्रतिभा शर्मा, संगीता, दीपशिखा, शशीबाला, उमा कुमारी, गुडिया सिकरवार, सरला माहेश्वरी का नाम शामिल है। 

यह भी पढ़ें -  UPSSSC Forest Guard: कल होगी यूपी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा, पढ़ें जरूरी गाइडलाइंस

बीएसए राहुल कुमार पवार ने बताया कि 12 शिक्षक शिक्षिकाएं के 27 फरवरी के वेतन पर रोक लगाते हुए संबंधित शिक्षक शिक्षिकाओं से कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी न करने पहुंचने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here