Home उत्तर प्रदेश Holi 2023: कहीं रात को हुआ होलिका दहन, कहीं आज होगा, लखनऊ...

Holi 2023: कहीं रात को हुआ होलिका दहन, कहीं आज होगा, लखनऊ के चौक में निकाली होली बरात

0
175

[ad_1]

लखनऊ में होलिका दहन

लखनऊ में होलिका दहन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमाम असमंजस के बीच होलिकोत्सव की शुरुआत सोमवार को होलिका दहन से हुई। कई इलाकों में सोमवार रात होलिका दहन किया गया, जबकि कई इलाकों में लोग मंगलवार शाम होलिका जलाएंगे। वहीं जिन इलाकों में होलिका दहन हुआ भी है वहां मंगलवार को रंग खेला तो जा रहा है, पर बहुत कम संख्या में लोग बाहर निकलेंगे। 

एसा माना जा रहा है कि होली की रौनक बुधवार को ही नजर आएगी। चौपटिया होली बरात समिति ने सुबह 9.30 बजे बरात निकाली, एक दूसरे को रंग लगाया। होलिकोत्सव समिति की ओर से भी आयोजन शुरू हो गया है। 

यह भी पढ़ें -  Hathras News: गर्मी में खूंखार हो रहे कुत्ते, बना रहे लोगों को शिकार, रोजाना करीब 70 लोग एआरवी लगवा रहे लोग

यहां हुआ होलिका दहन

राजाबाजार होलिकोत्सव समिति की ओर से रात 10 बजे तो मनकामेश्वर मंदिर के ठीक बाहर रात 12.25 मिनट पर महंत देव्या गिरी व अन्य श्रद्धालुओं ने होलिका दहन किया। होलिकोत्सव समिति चौक में भी होली का तीन दिवसीय आयोजन सोमवार से शुरू हो गया। शाम छह बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। 

रात 12.20 बजे होलिका दहन किया गया। चौपटिया होली बरात समिति ने रात 1.40 बजे होलिका जलाई। अध्यक्ष मणिकांत पांडेय व महामंत्री ऋद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि सुबह 9.30 बजे बरात निकलेगी। निरालानगर स्थित रामकृष्ण मठ में स्वामी मुक्तिनाथानंद के नेतृत्व में रात 9.30 बजे होलिका दहन किया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here