Home अपराध एक शख्स नीले ड्रम और सीमेंट से डरकर ब्यॉयफ्रेंड से कराई अपनी...

एक शख्स नीले ड्रम और सीमेंट से डरकर ब्यॉयफ्रेंड से कराई अपनी पत्नी की शादी

0
211

बुलंदशहर : यूपी के बुलंदशहर में एक युवक अपनी पत्नी की शादी उसके ब्यॉयफ्रेंड से करा दी। शादी कराने के बाद पति पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। दरअसल, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। मीडियशन सेल में पति पत्नी के विवाद के निपटारा करने के लिए सुनवाई हो रही थी। सुनवाई के दौरान पत्नी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी।

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलतगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के विवाद का निपटारा कराने के लिए चल रही मीडियशन प्रक्रिया ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया। राजकुमार नामक व्यक्ति की शादी के कुछ समय बाद ही वैवाहिक जीवन में तनाव शुरू हो गया था। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अक्सर विवाद करती थी और बाद में घर छोड़कर चली गई। समय बीतने के साथ दोनों के बीच अनबन बढ़ती गई। इस दौरान उनका एक बच्चा भी हुआ, लेकिन पति के अनुसार, पत्नी का व्यवहार सामान्य नहीं रहा, जिससे वह परेशान हो गया।

यह भी पढ़ें -  UP: दिवाली से पहले बुझे दो घरों के 'चिराग', दुर्घटना में दोस्तों की मौत, दो महीने बाद थी एक की शादी; छाया मातम

लगातार बढ़ते विवाद को सुलझाने के लिए मामला मीडियशन सेल में पहुंचा, जहां दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया। सुनवाई के दौरान पत्नी ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। इसी दौरान पति ने पत्नी का मोबाइल फोन चेक किया, जिसमें उसे अपनी ही एक फोटो मिली। फोटो के कैप्शन में ‘नीला ड्रम’ और ‘सीमेंट’ जैसे शब्द लिखे थे। हाल के चर्चित मामलों को ध्यान में रखते हुए पति ने इसे संभावित खतरे के संकेत के रूप में लिया और भयभीत हो गया।

डर के चलते पति ने विवाद को आगे बढ़ाने के बजाय पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। मीडियशन सेल में मौजूद लोग भी इस फैसले से हैरान रह गए। फिलहाल, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here