Home उत्तर प्रदेश बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का CM योगी ने जाना हाल, जिलाधिकारियों...

बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का CM योगी ने जाना हाल, जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

0
47

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कई जनपदों में बुधवार को हुई बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का हाल जाना। उन्होंने बेमौसम बारिश के कारण किसानों को होने वाली परेशानी के बारे में जिलाधिकारियों से रिपोर्ट भी मांगी।

योगी ने अधिकारियों को बेमौसम बारिश से उपजी किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कंपनी से कहा कि वे फसल नुकसान का संयुक्त सर्वेक्षण कराकर शासन को अवगत कराएं, ताकि किसानों को तत्काल मुआवजा प्रदान किया जा सके।

यह भी पढ़ें -  UPSSSC PET 2022: यूपी पीईटी में आवेदन की समय-सीमा आगे बढ़ी, ऐसे करें तुरंत अप्लाई

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशि दिया कि वे क्षेत्र में रहकर स्थिति का जायजा लें और प्रभावित इलाकों में फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराएं, जिससे किसानों को समय पर उचित सहायता मिल सके। बयान के अनुसार, योगी ने प्रमुख सचिव (कृषि) और राहत आयुक्त से कहा कि वे फील्ड में कार्यरत अधिकारियों से सीधा संपर्क करें और समन्वय बनाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फसलों को हुए नुकासन का आकलन मिलते ही मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here