Home अपराध करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत, साथी झुलसा

करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत, साथी झुलसा

0
175

जनपद हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमगांव में नवदुर्गा पूजा का पंडाल खोलने के दौरान दो युवक ऊपर से गुजरे विद्युत तारों में उतर रहे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीण दोनों को राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमगांव में अरविंद रैकवार (28) पुत्र चंदा और उसका साथी श्यामसुंदर पुत्र नवल नवदुर्गा पूजा पंडाल को खोल रहे थे। तभी पंडाल को खोलते समय ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन के तारों में पंडाल के पाइप छूने से करंट की चपेट में आ गए। हादसे में अरविंद और श्याम सुंदर गंभीर रूप से झुलस गए।

यह भी पढ़ें -  लड़के ने 84 वर्षीय दादी को पहली बार कराया प्लेन में सफर

जिन्हें मौके पर मौजूद ग्रामीण राठ के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे घायल श्यामसुंदर का इलाज किया जा रहा है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि अरविंद ईंट भट्ठों में मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी ममता के अलावा आठ वर्षीय पुत्र सचिन और पांच वर्षीय पुत्री मान्या को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। इस मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। साथ ही मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here