Home उत्तर प्रदेश Accident: आगरा-मथुरा हाईवे पर पुलिस चौकी में घुसा बेकाबू कंटेनर, बाल-बाल बचे...

Accident: आगरा-मथुरा हाईवे पर पुलिस चौकी में घुसा बेकाबू कंटेनर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

0
94

[ad_1]

ख़बर सुनें

मथुरा-आगरा हाईवे पर बेकाबू कंटेनर खलबली मचा दी। हाईवे पर अनियंत्रित हुआ कंटेनर रैपुराजाट पुलिस चौकी में घुस गया। घटना गुरुवार तड़के करीब चार बजे की है। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लिया है। 

थाना हाईवे क्षेत्र में रैपुराजाट पुलिस चौकी में गुरुवार तड़के बेकाबू कंटेनर घुस गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त चौकी में तैनात पुलिसकर्मी सरकारी जीप से उतरकर टहल रहे थे। इस हादसे से हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।

कंटेनर की टक्कर से चौकी का ऑफिस, शौचालय और बोरिंग क्षतिग्रस्त हो गए। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि चौकी में कंटेनर घुसने से कोई भी हताहत नहीं हुआ। फिलहाल ट्रक को कब्जे में लिया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही। ब्रेक फेल या ओवरस्पीड के कारण हादसा हुआ है। 

यह भी पढ़ें -  Shri Krishna Janmabhoomi: 'मथुरा में श्रीकृष्ण के प्रपौत्र ने बनवाया था पहला मंदिर, मुगल शासकों ने तीन बार तोड़ा'

विस्तार

मथुरा-आगरा हाईवे पर बेकाबू कंटेनर खलबली मचा दी। हाईवे पर अनियंत्रित हुआ कंटेनर रैपुराजाट पुलिस चौकी में घुस गया। घटना गुरुवार तड़के करीब चार बजे की है। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लिया है। 

थाना हाईवे क्षेत्र में रैपुराजाट पुलिस चौकी में गुरुवार तड़के बेकाबू कंटेनर घुस गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त चौकी में तैनात पुलिसकर्मी सरकारी जीप से उतरकर टहल रहे थे। इस हादसे से हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।

कंटेनर की टक्कर से चौकी का ऑफिस, शौचालय और बोरिंग क्षतिग्रस्त हो गए। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि चौकी में कंटेनर घुसने से कोई भी हताहत नहीं हुआ। फिलहाल ट्रक को कब्जे में लिया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही। ब्रेक फेल या ओवरस्पीड के कारण हादसा हुआ है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here