Home उत्तर प्रदेश Accident in Raeberli: आमने-सामने हुई ट्रकों की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक...

Accident in Raeberli: आमने-सामने हुई ट्रकों की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत, एक घायल

0
152

[ad_1]

हादसे के बाद का एक दृश्य।

हादसे के बाद का एक दृश्य।
– फोटो : amar ujala

ख़बर सुनें

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो फतेहपुर और एक सुल्तानपुर का रहने वाला था। एक घायल भी फतेहपुर जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक सुल्तानपुर की तरफ से आ रहा था जबकि दूसरा रायबरेली की तरफ से आ रहा था।

रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर रेयान पब्लिक स्कूल के सामने दोनों ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इसमें फतेहपुर जिले के शेरमई गांव निवासी पिंटू (22) और बनपुरवा गांव निवासी विनोद (20) और सुल्तानपुर के रहने वाले रमेश (35) की मौत हो गई, जबकि फतेहपुर के बनपुरवा गांव के रहने वाले विजय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ वंदना सिंह ने बताया कि मृतकों में चालक और क्लीनर हैं। इनके परिजनों को सूचना दी जा रही है। उनके आने पर ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। शवों को लिखा पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  यूपीएचईएससी : आठ साल बाद प्रधानाचार्य के 632 पदों के लिए साक्षात्कार शुरू 

विस्तार

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो फतेहपुर और एक सुल्तानपुर का रहने वाला था। एक घायल भी फतेहपुर जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक सुल्तानपुर की तरफ से आ रहा था जबकि दूसरा रायबरेली की तरफ से आ रहा था।

रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर रेयान पब्लिक स्कूल के सामने दोनों ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इसमें फतेहपुर जिले के शेरमई गांव निवासी पिंटू (22) और बनपुरवा गांव निवासी विनोद (20) और सुल्तानपुर के रहने वाले रमेश (35) की मौत हो गई, जबकि फतेहपुर के बनपुरवा गांव के रहने वाले विजय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ वंदना सिंह ने बताया कि मृतकों में चालक और क्लीनर हैं। इनके परिजनों को सूचना दी जा रही है। उनके आने पर ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। शवों को लिखा पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here