Home अपराध सात फेरे के बाद जेवर और नकदी लेकर लुटेरी दुल्हन फरार

सात फेरे के बाद जेवर और नकदी लेकर लुटेरी दुल्हन फरार

0
68

गया से अनोखा मामला सामने आया है। जहां दुल्हने दूल्हे और उसके परिवार वालों को चमका दिया और गहना, जेवर लेकर फरार हो गई। गया में लुटेरी दुल्हन ने धोखाधड़ी कर हैरान कर दिया है। जिसे सुनकर हर कोई दंग और आश्चर्यचकित है। बेलागंज थाना क्षेत्र में लुटेरी दुल्हन ने शादी का झांसा देकर राजस्थान के एक युवक और उसके पूरे परिवार को बुलाकर लाखों रुपये और जेवर लूट लिए । लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की सारी रस्में पूरी कराई, सिंदूरदान हुआ, लेकिन इसके ठीक बाद दुल्हन अपने परिवार के साथ गहने और कैश लेकर फरार हो गई। पीड़ित दूल्हा गणेश साव ने बेलागंज थाना में लिखित शिकायत का आवेदन दिया है। इस अनोखी लूट की घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

दूल्हा गणेश साव और उसका परिवार शादी के लिए राजस्थान से दो गाड़ियों में सवार होकर बेलागंज के दरियापुर गांव आया था। यहां गांव में लुटेरी दुल्हन ने पूरी योजना बना डाली थी। शादी का पूरा तामझाम तैयार किया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश की शादी लक्ष्मी नाम की लड़की से कराई गई। शादी संपन्न के बाद विदाई की तैयारी चल रही थी, तभी दुल्हन लक्ष्मी ने कहा कि वह कपड़े बदलकर आती है। घर के अंदर गई और फिर पीछे के रास्ते से सोने-चांदी के गहने और शादी के लिए दिए गए पैसे समेटकर फरार हो गई।

यह भी पढ़ें -  जनजातीय संगठनों द्वारा एकजुटता मार्च के बाद मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट निलंबित

दुल्हन काफी देर तक अंदर से जब कोई वापस नहीं लौटी तो बाहर इंतजार कर रहे दूल्हे और उसके परिवार को शक हुआ। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो वहां सन्नाटा पसरा था और लड़की पक्ष के सभी लोग फरार थे। बताया जा रहा है कि किसी बिचौलिए के चक्कर में हुई इस शादी में लड़के वालों को लड़की के पिता का असली नाम तक नहीं मालूम था। बेलागंज थाना पुलिस ने पीड़ित दूल्हे के आवेदन पर जांच शुरू कर दी है और लुटेरी दुल्हन की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। घटना सोमवार की है। रात 11 बजे शादी शुरू हुई 2 बजे तक पूरी रस्में हुई और फिर दुल्हन फरार हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here