Agra: बाइकों की टक्कर में मुरैना के तीन युवकों की मौत, सैंया-इरादतनगर मार्ग पर हुआ हादसा

0
16

[ad_1]

घटनास्थल पर पुलिसकर्मी और ग्रामीणों की भीड़

– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

आगरा के कुर्राचित्तपुर क्षेत्र में सैंया-इरादतनगर मार्ग पर मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे महाव गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की जान चली गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुरैना जनपद के गांव उत्तमपुरा निवासी दीपक (33) मंगलवार को मां कमला देवी को इरादतनगर से दवा दिलाकर बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में महाव गांव के समीप सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में दीपक की मौत हो गई। जबकि मां कमला देवी घायल हैं। 

दूसरी बाइक पर सवार स्लामपुर मुरैना निवासी बिट्टू (25) और मोनू (24) की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना इरादतनगर पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल कमला देवी को आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। 

यह भी पढ़ें -  Agniveer Recruitment: आगरा में सेना भर्ती 20 सितंबर से, 'अग्निवीर' बनने के लिए दौड़ेंगे 12 जिलों के युवा

विस्तार

आगरा के कुर्राचित्तपुर क्षेत्र में सैंया-इरादतनगर मार्ग पर मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे महाव गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की जान चली गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुरैना जनपद के गांव उत्तमपुरा निवासी दीपक (33) मंगलवार को मां कमला देवी को इरादतनगर से दवा दिलाकर बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में महाव गांव के समीप सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में दीपक की मौत हो गई। जबकि मां कमला देवी घायल हैं। 

दूसरी बाइक पर सवार स्लामपुर मुरैना निवासी बिट्टू (25) और मोनू (24) की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना इरादतनगर पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल कमला देवी को आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here