Agra Fire: आगरा में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, चपेट में आने से तीन झुलसे, बचने के लिए छत से कूदी बच्ची

0
16

[ad_1]

खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग

खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शमसाबाद इलाके के गांव गढ़ी सदा सुख में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में परिवार के तीन लोग झुलस गए। एक किशोरी ने बचने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी। वह भी गंभीर रूप से घायल है। 

जानकारी के अनुसार, गढ़ी सदा सुख में भगवान सिंह कुशवाहा के घर शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी आए हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर रात करीब 10 बजे महिला सरोज खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक से गैस सिलेंडर में आग लग गई। 

आसपास बैठे हुए परिजन और रिश्तेदारों में भगदड़ मच गई। दीपक (22) पुत्र भगवान सिंह, मालती देवी (35) पत्नी अमर सिंह, छोटी (10) पुत्री अमर सिंह आग की चपेट में आ गई। हरबेजी (12) पुत्री अमर सिंह अपने आप को आग से बचाने के लिए छत से कूद गई। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। सिलेंडर को छत से खेत में फेंक दिया। झुलसे लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ें -  वाराणसी में अखिलेश यादव: दर्शन पूजन कर संकटमोचन मंदिर के महंत से की चर्चा, देर रात पप्पू की अड़ी पर पहुंचे

यह हुआ नुकसान 

आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। घर पर रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को सही समय पर उपचार के लिए छत से निकालकर हॉस्पिटल भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि खाना बनाते समय रेगुलेटर में लीक होने की वजह से आग लग गई थी।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here