Home अपराध यूपी के अमेठी में शिक्षक, पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर...

यूपी के अमेठी में शिक्षक, पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या

0
124

उत्तर प्रदेश के अमेठी से खौफनाक वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने घर मे घुसकर शिक्षक समेत पूरे परिवार की गोली मारकर हत्या कर दी है। बदमाशों के बुलंद हौसले के कारण हुई इस वारदात के बाद लोग खौफ में हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस भारी संख्या में हत्या की वारदात वाली जगह पर पहुंच गई है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, मौके पर शिक्षक उनकी पत्नी और उनके दोनों बच्चों की मौत हो गई है। टीचर अमेठी में किराए का मकान लेकर अपने परिवार के साथ रहते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के अलावा कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची हुई है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

यह भी पढ़ें -  सरकार, एलआईसी आईडीबीआई बैंक में अधिकांश हिस्सेदारी बेचेगी

ये पूरी घटना अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भवानी नगर चौराहे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शिक्षक सिंहपुर ब्लॉक के पनहौना प्राथमिक विद्यालय में तैनात बताए जा रहे हैं।

मृतक शिक्षक सुनील कुमार कंपोजिट विद्यालय पंहौना में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। वह पत्नी, व 6 वर्षीय बेटी और 2 वर्षीय बेटे के साथ थाना शिवरतनगंज के अहोरवा भवानी चौराहे के मुन्ना अवस्थी नामक व्यक्ति के यहां 3 महीने से किराये पर रह रहे थे। यहां पूरे परिवार की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here