Home Trending ऐसे दोस्तों के रहते जिंदगी कहां से रंगीन होगी……..

ऐसे दोस्तों के रहते जिंदगी कहां से रंगीन होगी……..

0
334

कहते हैं कि सच्ची दोस्ती वहीं होती है, जो दोस्तों के जीवन में चरस बो कर रख दे। दोस्त को छेड़ने से लेकर उसके साथ शरारत करना दोस्ती के रिश्ते को और भी मजबूत करता है। दोस्त के साथ-साथ अगर आप पार्टनर इन क्राइम भी हैं, तब तो क्या ही बात है। इससे गहरी दोस्ती और कुछ भी नहीं हो सकती। हाल में ऐसे ही दोस्तों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोस्तों की मस्ती देख लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के डांस फ्लोर पर डांस कर रहे हैं। इसी बीच एक लड़का अपने दोस्त को अपने कंधे पर उठाकर डांस करने लगता है। दोस्त के कंधे पर बैठकर वह लड़का भी बड़ी आश्वस्त होकर नाचने लगता है। लेकिन अचानक से उसके साथ जो कुछ भी होता है, उसकी कल्पना उसने शायद ही कभी की होगी। दरअसल, लड़के का दोस्त डांस करने के दौरान उसे अपने कंधे से उठाकर नीचे फेंक देता है। जिससे लड़के को बहुत जोर से चोट लगती है। लेकिन वह कर भी क्या सकता था, आखिर उसने दोस्त ऐसे पाल रखे थे।

यह भी पढ़ें -  खांसी की दवाई से जुड़ी मौतें: कांग्रेस ने मोदी सरकार की खिंचाई की, बीजेपी ने किया पलटवार

यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @flirting.epic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा- भाई हंसी-मजाक में कोई अनहोनी भी हो सकती थी। दूसरे ने लिखा- बड़े खतरनाक लोग हैं भाई और उनसे भी ज्यादा खतरनाक इनकी दोस्ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here