Home उत्तर प्रदेश Aligarh News: अब शहर में बनेंगे चार मिनी नगर निगम, होंगे चार...

Aligarh News: अब शहर में बनेंगे चार मिनी नगर निगम, होंगे चार जगहों पर अलग-अलग कार्यालय, उनमें ये होंगे काम

0
114

[ad_1]

Now four mini municipal corporations formed in the city

अलीगढ़ नगर निगम
– फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम सीमा विस्तार के बाद दस लाख से अधिक की आबादी होने और क्षेत्रफल बढ़ने पर शहर में चार मिनी नगर निगम दफ्तर खोले जाने की तैयारी है। इस दिशा में नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। जिससे लोगों को अपने काम के लिए नगर निगम तक चक्कर न लगाने पड़ें। शहर को चार जोन में बांटकर जोन मुख्यालय संचालित कराए जाएंगे। जहां नगर निगम से जुड़े हर काम हो सकेंगे। इसके लिए चार कार्यालय तैयार कराए जा रहे हैं।

नगर निगम को चार जोन में इस तरह बांटा जा रहा है। शहर के अंदर के हिस्से को जोन-1 में रखा गया है। जिसका मुख्यालय नगर निगम परिसर में ही होगा। दूसरा जोन सारसौल से आगे एलमपुर में बन रहा है। वहां नगर निगम के पुराने भवन में इसका काम शुरू करा दिया गया है। तीसरा जोन मुख्यालय सासनी गेट इलाके में होगा, जिसके लिए अभी स्थान की तलाश जारी है। चौथा मुख्यालय क्वार्सी के जॉफरी ड्रेन पर बनेगा। चारों जोन दफ्तरों के लिए स्मार्ट सिटी से 3.7 करोड़ रुपया बजट तय किया गया है, जल्द इसका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें -  5 मर्डर मिस्ट्री :  सामूहिक नरसंहार का कौशाम्बी कनेक्शन, प्रेम प्रसंग और भूमि विवाद पर भी नजर

शहर का सीमा क्षेत्र और आबादी बढ़ने से काम बढ़ा है। ऐसे में जनता की जरूरत को पूरा करने के लिए शहर को चार जोन में बांटकर मिनी कार्यालय बनाए जा रहे हैं। हर कार्यालय पर नगर निगम से जुड़ी हर समस्या का समाधान होगा। अभी यह तय नहीं है कि वहां सिर्फ एक नोडल अफसर बैठेगा या फिर सभी विभागों से जुड़े एक-एक कर्मचारी बैठेंगे। इस पर जल्द निर्णय होगा। चारों मुख्यालय बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है।-सुरेश चंद्र, मुख्य अभियंता नगर निगम

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here