Home उत्तर प्रदेश अयोध्या प्रयागराज में दिखा अयोध्या के खिलाड़ियों का दबदबा, सीनियर राज्य महिला हैंडबॉल...

प्रयागराज में दिखा अयोध्या के खिलाड़ियों का दबदबा, सीनियर राज्य महिला हैंडबॉल में बनी विजेता

0
181

अयोध्या : उप्र खेल निदेशालय के निर्देशन में प्रयागराज में हुई सीनियर राज्य महिला आमंत्रण हैंडबॉल प्रतियोगिता में अयोध्या टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विजेता होने का गौरव हासिल किया।

अयोध्या हैंडबॉल टीम के प्रशिक्षक परमेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में अयोध्या की टीम ने मेजबान प्रयागराज, मेरठ, लखनऊ, बागपत की टीमों को पराजित कर सेमीफाइनल बस्ती की टीम को 20-10 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में टीम ने 34-24 से विजेता होने का सौभाग्य प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें -  प्रेमिका को घर बुलाकर फंदे पर झूला प्रेमी, हालत गंभीर

अयोध्या टीम में आराधना त्रिपाठी, राजपति, दिया, रक्षा, दर्शन, प्रियंका, खुशी, सरिता, रानी, मानकी, रिया सिंह, सोनम शामिल रहीं। टीम की सफलता पर क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, जिला विद्यालय कीड़ा समिति के मंडलीय सचिव धर्मेंद्र सिंह, जिला सचिव अभिषेक सिंह, मुकेश सिंह आदि ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here