Home उत्तर प्रदेश Aligarh News: सरकारी क्वार्टर पर कब्जे को लेकर तथराव, आरोपी गिरफ्तार कर...

Aligarh News: सरकारी क्वार्टर पर कब्जे को लेकर तथराव, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा

0
127

[ad_1]

अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र की बदरबाग रेलवे कालोनी में पथराव

अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र की बदरबाग रेलवे कालोनी में पथराव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र की बदरबाग रेलवे कालोनी में शुक्रवार रात दो दबंग पक्षों में सरकारी क्वार्टर पर कब्जे को लेकर झगड़ा हो गया। रात में तो कुछ लोगों की मध्यस्थता पर झगड़ा निपट गया था। मगर सुबह एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर पथराव कर दिया। चूंकि विवाद दो समुदाय के दबंगों से जुड़ा था। इसलिए इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खबर पर पहुंची पुलिस ने पथराव के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरे की तलाश जारी है।

बताया गया है कि इलाके में दबंग किस्म के बंटी दीक्षित व सलमान क्वार्टरों पर अवैध कब्जा कर रह रहे हैं। बंटी का सलमान पक्ष से कब्जे की कोशिश से जुड़ा विवाद चल रहा है। इसी विवाद के क्रम में रात दोनों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। हालांकि रात में विवाद शांत करा दिया गया। मगर आरोप है कि सलमान ने अपने साथियों संग मिलकर पथराव कर दिया।

यह भी पढ़ें -  UP Election 2022: हमीरपुर में कार्यकर्ता पढ़ा रहे हैं प्रत्याशियों को 'पहचान का पाठ', सपा और भाजपा उम्मीदवारों पर दिख रहा दल बदल का असर

इससे कालोनी में माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान बंटी मौके से निकल गया। मौके पर सीओ तृतीय, एसीएम आदि पहुंच गए। मौके से सलमान को पकड़कर शांति भंग में जेल भेजा गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार मामले में बंटी की तलाश जारी है। ये क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का विवाद है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here