Home अपराध 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गये अरविंद केजरीवाल

12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गये अरविंद केजरीवाल

0
143
Arvind Kejarival

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में शनिवार को यहां की एक अदालत ने 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। केजरीवाल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तीन दिन की हिरासत में पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया था।

सीबीआई ने केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का अनुरोध करते हुए कहा कि ‘‘जांच और न्याय के हित में’’ उनकी हिरासत जरूरी है। याचिका मंजूर करते हुए विशेष न्यायाधीश सुनयना शर्मा ने कहा कि केजरीवाल को 12 जुलाई को अदालत में पेश किया जाए। अदालत के विस्तृत आदेश का इंतजार है।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस, केजरीवाल की जमानत याचिका पर मांगा जवाब

केजरीवाल को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में अनियमितताओं के सिलसिले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। मुख्यमंत्री को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को केजरीवाल को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। केजरीवाल को निचली अदालत से जमानत मिल गई थी, जिस पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here