Home उत्तर प्रदेश Azamgarh: मंदुरी एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत,...

Azamgarh: मंदुरी एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दोनों रिश्तेदारी से अंबेडकरनगर लौट रहे थे

0
75

[ad_1]

Two youths died in road accident near Manduri Airport in azamgarh

अस्पताल के बाहर खड़े युवकों के परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मंदुरी एयरपोर्ट के पास शनिवार शाम अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। दोनों अपने परिवार की बिटिया की विदाई करा कर वापस लौट रहे थे। लड़की व अन्य लोग चार पहिया वाहन में सवार थे।

अंबेडकरनगर जिले की रहने वाली एक लड़की की शादी कंधरापुर थाना क्षेत्र के दूधनारा गांव में हुई थी। लड़की के मायके से शनिवार को परिजन व रिश्तेदार विदाई कराने के लिए आए थे। इसमें अंबेडकर नगर जिले के इमादपुर निवासी चंद्र विजय (40) व सुनील (36) निवासी समडीह भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  Allahabad High Court : लिव इन रिलेशनशिप में रह रहीं लड़कियों को धमकी पर एसपी को कार्रवाई का निर्देश

चार बजे के आसपास लड़की की विदाई होने पर लड़की और परिवार के अन्य लोग कार में सवार हो गए। चंद्र विजय व सुनील बाइक से आ रहे थे। दोनों बाइक से घर वापसी के लिए लिए निकले थे। अभी दोनों मंदुरी एयरपोर्ट के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।  दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ बस हादसा; हर तरफ मची थी चीख-पुकार, खून से लथपथ थे मासूम, दर्दनाक हैं तस्वीरें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here