Home उत्तर प्रदेश Baghpat News: किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Baghpat News: किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
85

[ad_1]

पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक

पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर से नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर रात विशेष समुदाय के युवक ने एक मकान में घुसकर किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसको अगवा कर लिया था, आरोपी किशोरी को एक सुनसान जगह में ले गया और उसे जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़ें: Meerut: खरखौदा में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर नहीं था कोई कपड़ा, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर धाम सरकार जयपुर में आगामी 30 मई से सुनाएंगे तीन दिवसीय हनुमंत कथा, लगेगा दिव्य दरबार

 

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण किशोरी की तलाश कर मौके पर पहुंचे तो, ग्रामीणों को देख आरोपी भाग निकला था। बाद में ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

 

इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक विशेष समुदाय के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here