Home Trending बहराइच: तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि किसानों के लिए बनी...

बहराइच: तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि किसानों के लिए बनी आफत

0
170

बहराइच। जिले में रविवार दोपहर बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने से गेहूं की फसल खेतों में गिर गई बारिश से तिलहनी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसान फसल देखकर चिंतित हैं।

जिले में शनिवार से मौसम में तब्दीली आई। शनिवार का पूरे दिन रुक रुक कर बारिश होती रही। वहीं रविवार की सुबह भी बारिश गरज चमक के साथ हुई। रिमझिम बारिश के चलते जहां मौसम में नमी आई। वही कीचड़ और जल भराव से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे पुनः तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी शुरू हो गई। लगभग पांच मिनट तक 40 से 50 ग्राम के ओले गिरे।

यह भी पढ़ें -  देव दीपावली पर 7100 दीपों से जगमग हुआ सरयू तट

जिले के कैसरगंज, सदर और महसी तहसील क्षेत्र में ओले गिरे। बारिश भी तेज गति से हुई। ओलावृष्टि होने से गेहूं और सरसों की फसल खेतों में गिर गई। बारिश ने सबसे अधिक तिलानी और सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वहीं गेहूं और गन्ने की फसल के लिए बारिश अमृत है। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। नुकसान के लिए सर्वे करवाया जायेगा। इसके बाद नुकसान का आंकलन हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here