Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर चीनी मिल्स ने दी 160 करोड़ रुपये के लैक्टोजिप्सम प्लांट को...

बलरामपुर चीनी मिल्स ने दी 160 करोड़ रुपये के लैक्टोजिप्सम प्लांट को मंजूरी

0
37

लखनऊ। वैल्यू एडीशन और सस्टेनेबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (बीसीएमएल) ने उत्तर प्रदेश के कुंभी में लगभग 160 करोड़ रुपये की लागत से लैक्टोजिप्सम प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने को मंजूरी दी है। यह संयंत्र कंपनी के आगामी पॉलीलैक्टिक एसिड (पीएलए) प्रोजेक्ट के उप-उत्पाद लैक्टोजिप्सम का उपयोग कर उच्च मूल्य के जिप्सम बोर्ड का उत्पादन करेगा।

कंपनी के अनुसार प्रस्तावित यूनिट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 76 लाख जिप्सम बोर्ड होगी और दिसंबर 2027 तक वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने की संभावना है। यह परियोजना पीएलए उप-उत्पादों से मूल्य सृजन बढ़ाने और कंपनी के समेकित संचालन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

बीसीएमएल की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अवंतिका सराओगी ने कहा कि बोर्ड की बैठक में लिया गया यह फैसला कंपनी के विकास को मजबूत बनाने पर उसके फोकस को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जुटाई गई राशि का उपयोग विस्तार के अगले चरण और कुंभी में आगामी जिप्सम प्रोसेसिंग प्लांट जैसी रणनीतिक पहलों में निवेश के लिए किया जाएगा, जिससे सस्टेनेबल और इंटीग्रेटेड संचालन को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  "अगर इसका मूल उद्योग आतंकवाद है ...": एस जयशंकर पाकिस्तान की मदद करने पर

कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक सराओगी ने कहा कि कंपनी अपने इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल को सशक्त बनाने के लिए संतुलित विकास रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएलए प्रोजेक्ट की प्रगति, उप-उत्पादों की उपयोगिता और प्रस्तावित पूंजी जुटाने जैसे निर्णय दीर्घकालिक मूल्य सृजन और विस्तार योजनाओं के अनुशासित क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here