Home अपराध अरविंद केजरीवाल को धमकी देने वाला निकला बैंक कर्मी, गिरफ्तार

अरविंद केजरीवाल को धमकी देने वाला निकला बैंक कर्मी, गिरफ्तार

0
108

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों और ट्रेन के अंदर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में वह बैंक कर्मी बताया जा रहा है। आरोपी ने धमकी भरे मैसेज सीएम केजरीवाल के लिए लिखे थे।

पुलिस के मुताबिक अंकित गोयल बरेली का निवासी है। अंकित नोएडा मकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए आया था। वह फाइव स्टार होटल में रुका था। पुलिस के मुबातिक अंकित किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ा हुआ है। मानसिक हालत खराब बताई जा रही है। फिलहाल मेडिकल जांच के बाद ही पुष्टी हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here