Home अपराध फंदे से लटका मिला बैंक मैनेजर की पत्नी का शव

फंदे से लटका मिला बैंक मैनेजर की पत्नी का शव

0
77

बाराबंकी। कस्बे में कोआपरेटिव बैंक मैनेजर की पत्नी का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। शव दिखते ही परिजनों में रोना पिटना मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हालांकि घटना की वजह पर अभी पर्दा पड़ा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र में पायका मैदान के सामने स्थित एक किराए के मकान में सोमवार दोपहर सनसनी फैल गई। डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक की सूरतगंज शाखा प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह की 35 वर्षीय पत्नी रीमा सिंह ने आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा कि दोपहर करीब तीन बजे जब उनके दोनों पुत्र अंशू सिंह और आयुष सिंह विद्यालय से घर लौटे तो मकान का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। बच्चों ने काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर बच्चों ने पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद एक पड़ोसी छत के रास्ते मकान में दाखिल हुआ और सीढ़ी के दरवाजे से नीचे उतरकर कमरे में पहुंचा, जहां रीमा सिंह का शव कुंडे से लटकता मिला।

यह दृश्य देखते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। बड़े बेटे अंशू ने घर का मुख्य दरवाजा खोला। घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस और मृतका के पति सुरेंद्र सिंह को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे को चाकू से काटकर शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  आगरा: छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी, बवाल के दूसरे दिन भी रुनकता में तनाव, बंद रहा बाजार

युवक पर विवाहिता के अपहरण का आरोप
देवा: थाना क्षेत्र में एक विवाहिता घर से नकदी, जेवर आदि लेकर गायब हो गई। परेशान पति ने एक युवक पर चोरी छिपे बातचीत व चैटिंग के बाद उसकी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार एक गांव वासी युवक ने कोतवाली पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि वह काम के सिलसिले में उन्नाव गया हुआ था। इसी दौरान उसकी अनुपस्थिति में 29 जनवरी की रात करीब 9 बजे उसकी पत्नी घर से अचानक गायब हो गई।

पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी घर में रखे नकद 16 हजार रुपये, जेवरात, आधार कार्ड, पैन कार्ड व मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गई। पति ने आरोप लगाया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ी छतैना निवासी शिवम पुत्र लवकुश उसकी पत्नी से चोरी-छिपे बातचीत व चैटिंग करता था और वही उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। यह भी आरोप लगाया कि जब उसने इस संबंध में शिवम से संपर्क किया तो उसने अपने भाई अमन के साथ मिलकर उसे गालियां और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here