Home अपराध भाभी की हत्या कर शव कुएं में फेंका, देवर को पुलिस ने...

भाभी की हत्या कर शव कुएं में फेंका, देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
159

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के बलिकरनपुर गांव में विवाहिता सीमा देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतका के देवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर गांव के एक कुएं में फेंक दिया गया था।

पुलिस ने नामजद आरोपी प्रदीप कुमार (22) को रविवार देर शाम जोगियाशेखपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। 29 जनवरी को सीमा देवी के अचानक लापता होने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी दौरान गांव के एक कुएं से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस ने तलाशी ली तो प्लास्टिक की बोरी में बंधा सड़ा-गला शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान सीमा देवी के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें -  JEE Main 2023: जेईई मेन पहले चरण के कई विद्यार्थियों के परिणाम अभी भी अटके, अप्रैल सत्र के आवेदन भी होल्ड पर

जांच में सामने आया कि प्रदीप कुमार ने अपने साथी पप्पू मुसहर उर्फ रामसजीवन के साथ मिलकर हत्या की और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंक दिया। मृतका की मां शांति देवी की तहरीर पर 30 जनवरी को थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here