बाराबंकी। लखनऊ में स्पा सेंटर की आड़ में अवैध धंधे में लिप्त बाराबंकी में रहने वाले अधिवक्ता की गिरफ्तारी के बाद हंगामा हो गया। स्थानीय रजिस्ट्री कार्यालय में बैठने वाले आरोपी की कुर्सी-मेज आग के हवाले कर दी गई। इस दौरान मौजूद वकीलों ने जमकर नारेबाजी की।
पहचान छिपाकर बहाने युवतियों को बुलाने के बाद ब्लैकमेल कर देह व्यापार कराने के प्रकरण में लखनऊ की गोमतीनगर थाने की पुलिस ने बाराबंकी शहर के मोहल्ला आजादनगर निवासी कमर हयात इदरीसी को दबोचा है।इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बताते चलें कि दिल्ली, अमेठी, बाराबंकी की युवतियों ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात बिहार के किसनगंज निवासी कमरू जमाल से हुई थी। नौकरी का झांसा देकर कमरू ने उसे लखनऊ बुलाया। आरोपी ने ब्राउन गर्ल कैफे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद लगातार ब्लैकमेल कर देह व्यापार कराने लगा।
आरोपी के साथियों जफर हयात इसका सगा भाई कमर हयात, आमिर व तीन अन्य ने भी उन सभी का शोषण किया। इसके बाद चिनहट स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार कराने लगे। आरोप है कि गिरोह लड़कियों को अन्य राज्यों में भी भेजकर देह व्यापार कराता था।
पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कमर हयात को पकड़ लिया था। बता दें कि आरोपी बाराबंकी में रजिस्ट्री कार्यालय में बतौर अधिवक्ता बैठता था। उसकी करतूत की जानकारी होने पर नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कार्यालय में रखी आरोपी की मेज व कुर्सी को पेट्रोल डालकर जला दिया। इस दौरान वकील नारेबाजी करते रहे।








