Home Technology GATE की परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते हुए 06 आरोपी...

GATE की परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते हुए 06 आरोपी गिरफ्तार

0
127

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘मुन्ना भाई MBBS’ फिल्म जैसी घटना सामने आई है। पुलिस ने GATE परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं।

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र का मामला है। जहां एक परीक्षा केंद्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस और परीक्षा प्रबंधन की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की थी। आरोपियों के पास से विशेष इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। डीडी नगर थाना में मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही।

यह भी पढ़ें -  20 दिसंबर तक रहेगा घने कोहरे का प्रकोप, 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे

पुलिस की टीम मुन्ना भाई नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया कि परीक्षा के पेपर के एवज में 2 लाख रुपए में डील हुई थी। परीक्षा दे रहे 3 अभ्यर्थियों को 3 युवक बाहर से परीक्षा के सवालों के जवाब दे रहे थे। डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल ने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही बड़ा खुलासा हो सकता है। डीसीपी पटेल ने कहा कि ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए आरोपियों की की जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here