Home उत्तर प्रदेश Bhadohi: विंध्याचल जा रहे श्रद्धालुओं की जाइलो डिवाइडर से टकराई, 12 घायल,...

Bhadohi: विंध्याचल जा रहे श्रद्धालुओं की जाइलो डिवाइडर से टकराई, 12 घायल, टायर फटने से हादसा

0
96

[ad_1]

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विंध्याचल जा रहे श्रद्धालुओं की जाइलो कार सोमवार अलसुबह भदोही के बिहसपुर स्थित ओवरब्रिज पर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में जाइलो सवार 12 लोग घायल हो गए। टायर फटने के कारण हादसा हुआ। घायलों को गोपीगंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक जोगापुर प्रतापगढ़ निवासी आकाश शर्मा (30) अपनी पत्नी रूबी शर्मा (25) सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी जाइलो से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने विंध्याचल जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन बिहसपुर स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचा कि तेज धमाके के साथ टायर फट गया। जिससे जाइलो अनियंत्रित होकर लोहे के डिवाइडर से जा भिड़ी।

घटना में आकाश और उनकी पत्नी सहित आयांशी चार माह पुत्री आकाश शर्मा, चालक राघवेंद्र (36), आर्यन (7) पुत्र राघवेंद्र शर्मा, शिव प्रकाश शर्मा (40), शांति देवी (45) पत्नी राजेंद्र शर्मा, मालती देवी (35) पत्नी पप्पू शर्मा, रेनू शर्मा (25) पत्नी राघवेंद्र शर्मा, आदर्श शर्मा (17) पुत्र शिव प्रकाश शर्मा समेत एक वर्षीय एक बालिका निवासी परशुरामपुर प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिससे चीखपुकार मच गई। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज लाया गया। जहां से सभी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  Atiq Ahmed News Live: कोर्ट से जेल जाते समय बोला माफिया अतीक, मेरी वजह से मारा गया असद

विस्तार

विंध्याचल जा रहे श्रद्धालुओं की जाइलो कार सोमवार अलसुबह भदोही के बिहसपुर स्थित ओवरब्रिज पर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में जाइलो सवार 12 लोग घायल हो गए। टायर फटने के कारण हादसा हुआ। घायलों को गोपीगंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक जोगापुर प्रतापगढ़ निवासी आकाश शर्मा (30) अपनी पत्नी रूबी शर्मा (25) सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी जाइलो से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने विंध्याचल जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन बिहसपुर स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचा कि तेज धमाके के साथ टायर फट गया। जिससे जाइलो अनियंत्रित होकर लोहे के डिवाइडर से जा भिड़ी।

घटना में आकाश और उनकी पत्नी सहित आयांशी चार माह पुत्री आकाश शर्मा, चालक राघवेंद्र (36), आर्यन (7) पुत्र राघवेंद्र शर्मा, शिव प्रकाश शर्मा (40), शांति देवी (45) पत्नी राजेंद्र शर्मा, मालती देवी (35) पत्नी पप्पू शर्मा, रेनू शर्मा (25) पत्नी राघवेंद्र शर्मा, आदर्श शर्मा (17) पुत्र शिव प्रकाश शर्मा समेत एक वर्षीय एक बालिका निवासी परशुरामपुर प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here