Home Trending कश्मीर की विधवा महिला ने ईरान के लोगों के लिए दान किया...

कश्मीर की विधवा महिला ने ईरान के लोगों के लिए दान किया सोना

0
142

जम्मू: अमेरिका और इजरायल की ज्वाइंट कार्रवाई से ईरान को काफी नुकसान पहुंचा है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे जा चुके हैं और अब तक काफी तबाही मच चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में अब तक 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हैं। ऐसे में ईरान के लिए भारत में डोनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं और लोग यहां दान कर रहे हैं।

कश्मीर की एक विधवा महिला ने अपने पति की याद में रखे सोने को ईरान के लोगों के लिए दान कर दिया है। इस मौके का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला रोते हुए अपने पति की याद में रखा सोना, दान करती हुई नजर आ रही है। इस महिला के पति की 28 साल पहले मौत हो चुकी है।

इस वीडियो को @Iran_in_India ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया और लिखा, “कश्मीर की एक सम्मानित बहन ने अपने पति की 28 साल पहले हुई मृत्यु के उपलक्ष्य में रखा सोना ईरान के लोगों के प्रति प्रेम और एकजुटता से भरे हृदय से दान कर दिया। आपके आंसू और पवित्र भावनाएं ईरान के लोगों के लिए सबसे बड़ा सहारा हैं और इन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। धन्यवाद कश्मीर। धन्यवाद भारत।”

ईरान के लिए कश्मीर के लोग खुलकर दान कर रहे हैं। दान करने वाली चीजों में नकदी, सोना और घरेलू सामान शामिल है। बडगाम और अन्य शिया बहुल क्षेत्रों में, स्थानीय लोगों ने मस्जिदों के बाहर दान के स्टॉल लगाए हैं, जिनमें आभूषण, नकदी से लेकर तांबे के बर्तन और पशुधन तक का दान एकत्र किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  एक सच्चा दोस्त भी हो सकता है आपके सुख-दुःख का साथी, इन तरीकों से करें सच्चे दोस्त की पहचान

इन कैंपों में महिलाएं, बच्चों समेत सभी उम्र वर्ग के लोग अपनी हैसियत के अनुसान दान दे रहे हैं। ईद के मौके पर लोगों से घर-घर जाकर समर्थन जुटाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here