Home अपराध अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, तीन युवकों की मौत

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, तीन युवकों की मौत

0
119

सोनभद्र। जिले के कोन-तेलुगुडुवा मार्ग पर मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से, उस पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे हुई दुर्घटना के दौरान तीनों मोटरसाइकिल सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। मृतकों की उम्र करीब बीस साल थी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडे ने बताया कि बिलरुआ गांव के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे उस पर सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अपने सरकारी वाहन से कोन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  Kaushambi: महिला सिपाही ने फंदे पर लटक कर दी जान, 2019 बैच की सिपाही थी रश्मि

कोन थाने के प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि तीनों मोटरसाइकिल सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here