Home अपराध अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, तीन युवकों की मौत

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, तीन युवकों की मौत

0
172

सोनभद्र। जिले के कोन-तेलुगुडुवा मार्ग पर मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से, उस पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे हुई दुर्घटना के दौरान तीनों मोटरसाइकिल सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। मृतकों की उम्र करीब बीस साल थी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडे ने बताया कि बिलरुआ गांव के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे उस पर सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अपने सरकारी वाहन से कोन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  UP: दो गज जमीन के लिए नाक की लड़ाई... अस्पताल तक पहुंचाई; बार-बार हुई पैमाइश, सुलझने की बजाय उलझता गया मामला

कोन थाने के प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि तीनों मोटरसाइकिल सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here