Home Trending हिंदुओं के खिलाफ घृणास्पद बयान देने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने...

हिंदुओं के खिलाफ घृणास्पद बयान देने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

0
84

चित्रकूट। हिंदुओं के खिलाफ घृणास्पद बयान देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की अगुवाई में भाजपाइयों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका।

पुतला दहन से पूर्व भाजपाइयों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा हीरो मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के बयान की निंदा हर युवा कर रहा है। उनको हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि राहुल नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद भी गंभीर नहीं हो पाए हैं।

यह भी पढ़ें -  दक्षिण अफ्रीका में इमारत ढहने से 32 की मौत, 20 कर्मचारी अब भी लापता

पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी का बयान राजनीतिक मूल्यों की गिरावट को दर्शाता है। जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने राहुल पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। जिला महामंत्री अश्विनी अवस्थी, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, महेंद्र कोटार्य, ब्रजेश पांडेय, अभिषेक ओझा, पवन बद्री, बच्चन त्रिपाठी, विकास, राघव, शैलू सोनी, श्रद्धांशु, विनीत, भानु, आदित्य, धर्मेंद्र, आभेष, हेमंत, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here