Home Uncategorized मैसूरु-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस ने ट्रक को पीछे से...

मैसूरु-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, 9 लोग घायल

0
5

कर्नाटक में मैसूरु-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे पर केरलम राज्य परिवहन निगम की बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में बस के ड्राइवर सहित 9 लोग घायल हुए हैं। यह एक्सीडेंट रामनगर के पास चन्नापटना में हुआ, यात्रियों से भरी बस ने एक माल ढोने वाले ट्रक के पिछले हिस्से को टक्कर मार दी।

बता दें कि यह एक्सीडेंट आज (गुरुवार को) तड़के हुआ है। घायल हुए 9 लोगों में से 3 को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। ड्राइवर और कंडक्टर सहित 6 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। एक्सीडेंट का शिकार हुई बस कन्नूर से बेंगलुरु जा रही सुपर डीलक्स एयर बस थी।

वारदात के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही लोकल पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बस में बैठे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को तुरंत करीबी हॉस्पिटल में पहुंचाया गया।

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक के पिछले हिस्से से बस के टकराने की वजह से यह दुर्घटना हुई है। पुलिस यह मालूम करने में जुटी है कि एक्सीडेंट किस कारण से हुआ है और क्या बस की स्पीड या सड़क पर मौजूद किसी अन्य परिस्थिति का इसमें रोल था।

यह भी पढ़ें -  प्रेम प्रसंग में धोखा खाए प्रेमी ने प्रेमिका पर झोंकी ताबड़तोड़ फायर, प्रेमिका घायल

फिलहाल, जख्मी यात्रियों का हॉस्पिटल में इलाज जारी है। अधिकारियों की तरफ से एक्सीडेंट में घायल लोगों की हालत पर नजर रखी जा रही है। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ वक्त के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया।

इससे पहले अगस्त महीने में बेंगलुरु के पास राज्य परिवहन की एक बस हादसे का शिकार हो गई थी। इस दुर्घटना में ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई थी। इसमें 20 यात्री घायल हो गए थे। यह हादसा भी बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर हुआ था। ज्यादा चोट लगने की वजह से ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here