Home अपराध बजरी से लदे टिपर ट्रक से टकराई बस, आग लगने से ज़िंदा...

बजरी से लदे टिपर ट्रक से टकराई बस, आग लगने से ज़िंदा जले 8 यात्री

0
95

आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में एक बस में आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और लगभग 18 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय टीवी चैनलों के अनुसार, बस बजरी से लदे एक टिपर ट्रक से टकरा गई थी। पुलिस ने बताया कि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उनका एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

अधिकारी घटना के बारे में और जानकारी एकत्र करने के प्रयास कर रहे हैं। मार्कापुरम के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नागराजू ने एक टीवी चैनल से कहा, ”करीब आठ लोग जिंदा जल गए और अब तक करीब 18 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना का पूरा ब्योरा जुटाने के प्रयास जारी हैं।”

यह भी पढ़ें -  किसान पथ पर भीषण सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

उन्होंने कहा कि बचाव दल मृतकों की पहचान करने और उनके परिजन के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं तथा सत्यापन पूरा होने के बाद परिजन को सूचित किया जाएगा। नागराजू ने आशंका जताई कि कुछ शव अब भी बस के अंदर फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है। बस में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here