Home अपराध मुंबई में कोस्टल रोड पर टनल के अंदर चलती कार में लगी...

मुंबई में कोस्टल रोड पर टनल के अंदर चलती कार में लगी आग

0
7

महाराष्ट्र के मुंबई में चलती कार में आग लग गई है। कोस्टल रोड पर कार में आग लगने से लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, कोस्टल रोड की नॉर्थबाउंड लेन पर जा रही कार में आग लगी है। आग के कारण कोस्टल रोड की सुरंग में धुएं का गुबार भर गया, जिसके चलते एहतियातन कोस्टल रोड पर यातायात रोक दिया गया।

बता दें कि ये घटना आज (बुधवार को) दोपहर 12 बजकर 25 मिनट के करीब हुई। यह घटना जिस रोड पर हुई वह हाजी अली से वर्ली की तरफ जाती है। आग की घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची व अपनी कार्रवाई शुरू की।

गनीमत रही कि चलती कार में आग लगने के बावजूद उस कार में सवार रहा ड्राइवर सुरक्षित है। वह समय रहते कार से बाहर निकल आया और आग की चपेट में आने से बच गया। हालांकि, अभी इस बात की कंफर्मेंशन नहीं है कि जिस कार में आग लगी है, उसमें कुल कितने लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली एमसीडी चुनाव: इस साल नगर निगम चुनाव में नोटा वोटों की संख्या में 8,300 का इजाफा हुआ है

मुंबई फायर ब्रिगेड का कहना है कि टनल के अंदर कार में आग किस वजह से लग गई, इसका पता लगाया जा रहा है। हो सकता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से कार में आग लगी हो लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकती है। कार में आग लगने की वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।

गौरतलब है कि टनल के अंदर कार में आग लगने और उसकी वजह से सुरंग में धुआ भरने से मौके पर अफरातफरी मच गई। उसी रास्ते से आगे की तरफ जाने वाले लोगों ने अपनी गाड़ियां रोक दीं और इसकी वजह से टनल में जाम लग गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हॉर्न की तेज आवाजें सुनाई दे रही हैं। वहीं लोग आग की वजह से घबराए हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में, मुंबई एयरपोर्ट के पास अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में भी आग लग गई थी, जिसकी वजह से अफरातफरी का माहौल बन गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here