Home उत्तर प्रदेश Chaitra Navratri 2023: अलीगढ़ की रूबी खान ने रखा नवरात्र व्रत, किया...

Chaitra Navratri 2023: अलीगढ़ की रूबी खान ने रखा नवरात्र व्रत, किया मां शैलपुत्री का पूजन

0
62

[ad_1]

नवरात्रि के प्रथम दिन पूजा करतीं रूबी आसिफ खान

नवरात्रि के प्रथम दिन पूजा करतीं रूबी आसिफ खान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के जयगंज मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय जन कल्याणकारी परिषद की प्रदेश मंत्री व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की जिला संयोजक रूबी आसिफ खान ने नवरात्र के प्रथम दिवस पर उपवास रखा और मां शैलपुत्री का पूजन किया।

रूबी आसिफ खान ने कहा कि नवरात्र और रमजान एक साथ पड़ने वाला है। सभी सौहार्द की मिसाल कायम करें। देश में हम सब एक-दूसरे का त्योहार मिलकर मनाते हैं। रूबी खान ने नवरात्र के साथ-साथ रमजान मनाने की भी घोषणा की थी। 

यह भी पढ़ें -  दिल दहलाने वाली घटना: चंदौली में पिता ने गला घोंटकर बीमार बेटी को मार डाला, कहा- भागदौड़ से हो गया था परेशान

इससे पहले दुर्गा पूजा और गणेश चतुर्थी में मूर्ति रखने और पूजा करने पर कट्टरपंथियों से रूबी खान को जिंदा जलाने की धमकी भी मिली थी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here