Home अपराध स्कूल में मधुमक्खियों के हमले में 9 वर्षीय छात्र की मौत, आधा...

स्कूल में मधुमक्खियों के हमले में 9 वर्षीय छात्र की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

0
152

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से एक बेहद दुखद घटना की खबर सामने आई है। यहां सोयत कला में स्वामी विवेकानंद स्कूल में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में एक 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं। मधुमक्खियों के हमले से घबराकर बच्चे इधर-उधर भागने लगे।

मृतक छात्र कक्षा 4 का छात्र था। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय स्कूल में परीक्षा चल रही थी। इस घटना से स्कूल परिसर में दहशत का माहौल है। घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, रमन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  भाजपा विधायक की गाड़ी का यातायात पुलिस ने किया चालान, समर्थकों ने किया हंगामा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here