Home टॉप न्यूज सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के वासुदेव घाट पर की आरती

सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के वासुदेव घाट पर की आरती

0
275

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ ले चुकी हैं। उनके साथ मंत्रिपरिषद की भी कई विधायकों ने आज शपथ ली है। इस बीच कैबिनेट मंत्रियों के साथ रेखा गुप्ता यमुना जी के वासुदेव घाट पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने शाम की आरती की और प्रार्थना किया।

बता दें कि इस दौरान रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा समेत दिल्ली कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहें। बता दें कि पूरे विधि-विधान के साथ रेखा गुप्ता ने आरती की। बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रेखा गुप्ता को सीएम पद की शपथ दिलाई और विधायकों को मंत्रिपरिषद की शपथ दिलाई। बता दें कि आज शाम दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक होने वाली है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए गुरुवार को हजारों भाजपा समर्थक विशाल रामलीला मैदान में जमा हुए। PTI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, करीब 50,000 लोग इस भव्य समारोह को देखने के लिए एकत्र हुए थे। बता दें कि 26 साल से अधिक समय बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी हुई है।

यह भी पढ़ें -  योगी कैबिनेट में आगरा का दबदबा: बेबीरानी मौर्य, योगेंद्र और धर्मवीर को मंत्री बनाकर साधे समीकरण

दिल्ली में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा
01- प्रवेश वर्मा- दिल्ली के डिप्टी सीएम।
02- सीएम रेखा गुप्ता के पास गृह और वित्त मंत्रालय।
03- रेखा गुप्ता के पास विजिलेंस विभाग भी रह सकता है ।
04- प्रवेश वर्मा को शिक्षा,परिवहन और PWD मंत्रालय मिल सकता है
05- कपिल मिश्रा को जल, पर्यटन,संस्कृत मंत्रालय मिल सकता है।
06- मनजिंदर सिरसा को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here