Home उत्तर प्रदेश DBRAU Agra: एसटीएफ करेगी बीएएमएस परीक्षा की कॉपी बदले जाने के मामले...

DBRAU Agra: एसटीएफ करेगी बीएएमएस परीक्षा की कॉपी बदले जाने के मामले की जांच, सीएम योगी ने दिए आदेश

0
145

[ad_1]

ख़बर सुनें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस परीक्षा की कापियां बदलने के मामले की जांच उत्तर प्रदेश एसटीएफ करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए एसटीएफ द्वारा जांच कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इस मामले में आगरा पुलिस अब तक डॉक्टर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक को 27 अगस्त को बीएएमएस की कापियां बदलने की सूचना मिली थी। इस पर जांच की गई थी। सेंट जोंस और आगरा कॉलेज से कापियां उठाने वाले टेंपो चालक देवेंद्र को पकड़ा था। वह सेंट जोंस कॉलेज से कापियां उठाने के बाद आगरा कॉलेज के बजाय मोती कटरा स्थित एक अहाते में चला गया था। 

दिल्ली से आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार 

बाद में कापियां छलेसर पहुंचकर एजेंसी को उपलब्ध कराई थीं। इसमें दो बंडल कापियां गायब मिलीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था। कापियां बदलने वाले गिरोह की आशंका पर पड़ताल की गई। पुलिस ने देवेंद्र के मोबाइल को चेक किया। इसमें कई जानकारी हाथ लगीं। शनिवार को पुलिस ने डॉ. अतुल यादव को दिल्ली से गिरफ्तार किया। 

डॉक्टर फिरोजाबाद के शिकोहाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी अतुल यादव से पूछताछ की। उसके पास से दस्तावेज बरामद किए। आरोपी डॉक्टर कई छात्रों के संपर्क में था। उनसे पास कराने का ठेका लिया था। इसके लिए 30 से 50 हजार एक विषय के लेता था। पुलिस ने डॉक्टर को जेल भेज दिया। जांच में पता चला है कि इस गैंग का सरगना छात्र नेता है। 

यह भी पढ़ें -  UPTET 2021-22 : UPTET परीक्षा में रिपीट हुए हैं 2017 के अधिकतर प्रश्न, कितने प्रश्न हुए हैं रिपीट और क्या फिर से रद्द होगी यह परीक्षा, जानें यहाँ

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस परीक्षा की कापियां बदलने के मामले की जांच उत्तर प्रदेश एसटीएफ करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए एसटीएफ द्वारा जांच कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इस मामले में आगरा पुलिस अब तक डॉक्टर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक को 27 अगस्त को बीएएमएस की कापियां बदलने की सूचना मिली थी। इस पर जांच की गई थी। सेंट जोंस और आगरा कॉलेज से कापियां उठाने वाले टेंपो चालक देवेंद्र को पकड़ा था। वह सेंट जोंस कॉलेज से कापियां उठाने के बाद आगरा कॉलेज के बजाय मोती कटरा स्थित एक अहाते में चला गया था। 

दिल्ली से आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार 

बाद में कापियां छलेसर पहुंचकर एजेंसी को उपलब्ध कराई थीं। इसमें दो बंडल कापियां गायब मिलीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था। कापियां बदलने वाले गिरोह की आशंका पर पड़ताल की गई। पुलिस ने देवेंद्र के मोबाइल को चेक किया। इसमें कई जानकारी हाथ लगीं। शनिवार को पुलिस ने डॉ. अतुल यादव को दिल्ली से गिरफ्तार किया। 

डॉक्टर फिरोजाबाद के शिकोहाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी अतुल यादव से पूछताछ की। उसके पास से दस्तावेज बरामद किए। आरोपी डॉक्टर कई छात्रों के संपर्क में था। उनसे पास कराने का ठेका लिया था। इसके लिए 30 से 50 हजार एक विषय के लेता था। पुलिस ने डॉक्टर को जेल भेज दिया। जांच में पता चला है कि इस गैंग का सरगना छात्र नेता है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here