भारतीय महिला का पाकिस्तान में मिला शव, स्थानीय लोगों ने किया ये काम……..

0
900

एक भारतीय महिला का शव पाकिस्तान में बरामद हुआ है। शव पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र की कारगिल नदी में पाया गया। शव पड़े होने की सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया। लोगों ने तुरन्त स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। छानबीन के बाद शव की पहचान कारगिल क्षेत्र से लापता एक 28 वर्षीय भारतीय महिला के रूप में की गई।

जनकारी के अनुसार यह महिला लद्दाख के कारगिल जिले से लापता हुई थी। बुधवार को इस महिला का शव पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में बरामद किया गया। पुलिस द्वारा यह जानकारी दी गई। ‘डॉन’ अखबार की खबर में खरमंग जिले के उपायुक्त मुहम्मद जफ्फार के हवाले से कहा गया है कि महिला का शव करगिल नदी से बरामद किया गया तथा जिले में दफना दिया गया। इससे पहले, करगिल पुलिस थाने ने महिला की तस्वीर वाला एक पैम्फ्लेट प्रसारित किया था।

यह भी पढ़ें -  'बीजेपी 2024 में 100 सीटों से नीचे जाएगी': नीतीश कुमार ने कांग्रेस से 'शीघ्र' विपक्षी गठबंधन में शामिल होने का आग्रह किया

शव बरामद करने के बाद पैम्फ्लेट गिलगित-बाल्टिस्तान प्रशासन को भी भेजा गया था। इसमें महिला की शिनाख्त बिलकीस बानो के रूप में की गयी। वह 15 जुलाई को अक्चामल में अपने घर से लापता हो गयी थी। पाकिस्तानियों ने शव का अंतिम संस्कार उसी जिले में कर दिया है। खरमंग निवासी कासिम ने बताया कि महिला का अंतिम संस्कार इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। हालांकि महिला का शव यहां तक किन परिस्थियों में पहुंचा, इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं है। महिला की मौत की जनकारी होने पर उसके स्वजनों में कोहराम मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here